फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुन्गा में होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित, अब इस माह होगी

Fri, 07 Jul 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना भर्ती कार्यालय शिमला ने 10 से 19 जुलाई तक जिला शिमला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी है। यह जानकारी भारतीय सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल विकास गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समयावधि में मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।  उन्होंने कहा कि यह भर्ती रैली अब सितंबर में होगी।

भर्ती की निश्चित तिथि विज्ञापन के माध्यम से सूचित की जाएगी। सोलन, सिरमौर, शिमला तथा किन्नौर जिलों के पात्र युवाओं के लिए यह भर्ती होनी थी। सेना में भर्ती के लिए करीब 20163 ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें