मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए लगभग 1937 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की 27 प्रस्तावित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। सरकार का यह प्रयास राज्य को निवेश अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करता है। इससे लगभग 2715 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नए प्रस्तावों में प्राधिकरण की ओर से जिला सोलन की नालागढ़ तहसील में टेबलेट, कैप्सूल आदि के निर्माण के लिए मैसर्स जिनोन प्राइवेट लिमिटेड व मास्टर मैसर्स फार्मूलेशन सीईओ प्लासरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन को मंजूरी दी गई। मैसर्स गौतमी एक्वाकेम प्राइवेट लिमिटेड तहसील महतपुर जिला ऊना को सोडियम क्लोराइड के लिए, मैसर्स जे एप्पल सीए स्टोर चिड़गांव रोहड़ू को कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए, मैसर्स धीर रोजिन एंड टरपेंटाइन फैक्ट्री टाहलीवाला हरोली को रोसिन और तारपीन तेल के लिए, मैसर्स हिम दीप एलक्लीज केमिकल धमांदरी जिला ऊना को कास्टिक सोडा, लिक्विड हाइड्रोजन, क्लोरीन के बनाने के लिए, मैसर्स एग्रोफार्म वैंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नरचैत ठियोग को कोल्ड स्टोर निर्मित करने, मैसर्स स्कॉटिल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड खेरी, कालाअंब को ड्राई इंजेक्शन व आई ड्रॉप्स तैयार करने,मेसर्स महालक्ष्मी स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 4 मानपुरा बद्दी को पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर और पॉलिएस्टर चिप के निर्माण और मैसर्स भविष्य इनोवेशन मझौली सोलन को कोरूगेटेड बॉक्स और मोनो कार्टन इत्यादि के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन उद्योगों को विस्तार
प्राधिकरण की ओर से विस्तार प्रस्तावों में मैसर्स प्रॉक्टर एंड गैम्बल होम प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड कथा बद्दी को शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर तैयार करने, मैसर्स लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झाड़माझरी को हेयर कलर व मेडिकेटेड टॉयलेट सोप तैयार करने मैसर्स केग इंडस्ट्रीज गांव मोगीनंद नाहन को माल्टेड मिल्क फूड, आयुर्वेदिक हेल्थ सप्लीमेंट, मैसर्स फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड गांव टकोली मंडी को पेनिसिलिन जी एम डेज बायो कैटलिस्ट, डीएचसी, विटामिन डी-3 निर्मित करने, मैसर्स मेराकी एंटरप्राइजेज गांव निहाल नालागढ़ को एल्युमिनियम के रोलिंग कोटिंग लेमिनेशन तैयार करने, मैसर्स पार्कसन्स पैकेजिंग लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र तहसील बद्दी कोरूगेटेड बॉक्स, मोनोकार्टन , मेसर्स डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड गांव कुंझाल बद्दी को टैबलेट, कैप्सूल, क्रीम, जैल, कॉस्मेस्टूकल आदि तैयार करने, मैसर्स प्राइम स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गांव बटेट बरोटीवाला को एमएस बिलेट, टीएमटी बार राउंड एंगल चैनल एमएस फ्लैट अदर आयरन प्रोडक्ट व एमएस पाइप तैयार करने, मैसर्स मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड गांव संधोली सोलन को फाइफ स्टार, मोलडिड चॉकलेट, क्रमब, जेम्स तैयार करने, मेसर्स फ्रेंड एलॉयज गांव बटेड बद्दी को एमएस एंगल और बिलेटस के निर्माण के लिए, मैसर्स एमटी ऑटोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड गांव बरोटीवाला को ऑटो कंपोनेंट्स के निर्माण, मैसर्स 3 जनरेशनस थाना बद्दी को प्लास्टिक ऑटो एसेसरीज निर्माण के लिए, मैसर्स एनपीपी प्रिटिंग एंड पैकेजिंग गांव मालपुर बद्दी को मोनोकार्टन व इंसर्ट के निर्माण के लिए, मेसर्स हिंदुस्तान पॉलीफैब दावनी बद्दी को इंजेक्शन, इन्फ्यूजन-सेट फ्लूइड तैयार करने, मैसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड गांव मालपुर बद्दी को इन्वर्टर यूपीएस, ट्रांसफॉर्मर्स, पीसीबीए, सोलर प्रोडक्टस, बैटरी असेंबली के निर्माण , मैसर्स ग्राइंडवैल नॉर्टन लिमिटेड,गांव बटेड बरोटीवाला को ब्रांडेड एब्रेसिव्स, कोडेड एब्रेसिव्स आदि के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।