फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Appointments: आप छोड़कर भाजपा में शामिल अनूप केसरी समेत सभी नेताओं को दीं नियुक्तियां

Thu, 19 May 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी नेता संगठन के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। ये सभी नेता हाल ही में आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
अनूप केसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऊना निवासी अनूप केसरी को हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पद पर नियुक्ति दी गई है। अनूप केसरी के अलावा डलहौजी निवासी सतीश ठाकुर को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की तैनाती मिली है।

विज्ञापन


महिला मोर्चा के लिए राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नाहन से ममता और ऊना से इकबाल सिंह को किसान मोर्चा जिला ऊना कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी नेता संगठन के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। ये सभी नेता हाल ही में आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें