फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का होटल से चोरी हुआ सामान बरामद

Thu, 19 May 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का हिमाचल होटल से चोरी हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के आस पास छिपाया आईपोड, आईफोन और पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का हिमाचल होटल से चोरी हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के आस पास छिपाया आईपोड, आईफोन और पर्स बरामद किया है। हीरे की अंगूठी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने होटल में बर्तन साफ करने और अन्य छोटे मोटे काम करने वाले दो युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा। इनकी निशानदेही पर वीरवार को पुलिस ने सामान बरामद किया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। अंगूठी का भी जल्द पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें