फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षाएं चार जुलाई से, करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 23 May 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये और एससी-एसटी, ओबीसी, पीएचएच के अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये है।
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए सोमवार से आवेदन के लिए पोर्टल खोल देगा। आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो रही है। परीक्षाएं चार जुलाई से होंगी। अभ्यर्थी जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल-नॉन मैडीकल), एलटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 जून है। 14 से 18 जून तक विलंब शुल्क 300 रुपये के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में स्वयं ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस में दर्शाए गए निर्देशों के अनुसार शुद्धि कर सकते हैं। 19 से 21 जून तक ऑनलाइन शुद्धि होगी। अभ्यर्थियों को कैटेगिरी और सब कैटेगिरी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे एप्लीकेशन फीस प्रभावित होती है।

किसी अभ्यर्थी को कैटेगिरी और सब कैटेगिरी में शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए जाएंगे। सामान्य और इसकी अन्य सब कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये और एससी-एसटी, ओबीसी, पीएचएच के अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये है। ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के बाद डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करवाना होगा। 
विज्ञापन


चार जुलाई को जेबीटी और शास्त्री का टेट
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि चार जुलाई को सुबह के समय जेबीटी और दूसरे सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा होगी। टीजीटी नॉन मेडिकल टेट 10 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे, एलटी टेट दोपहर 2 से साढ़े 4 बजे तक होगा। टीजीटी आर्ट्स टेट 11 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे, टीजीटी मेडिकल टेट दोपहर 2 से साढ़े 4 बजे तक होगा। पंजाबी विषय का टेट 18 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 तथा उर्दू विषय का टेट दूसरे सत्र में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें