फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए करें आवेदन, मॉडल के लिए मिलेंगे 10 हजार

Sun, 15 Aug 2021 12:50 PM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

योजना के नोडल अधिकारी शिव शर्मा ने कहा कि सत्र 2020- 21 के लिए आवदेन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी अक्तूबर माह तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 30 हजार बच्चे इस योजना के तहत आवेेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ई-एमआईएएस पोर्टल पर जाकर विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश भर के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी योजना के तहत आवेदन करेंगे। इस योजना का मकसद विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें वैज्ञानिक गतिविधियां को बढ़ावा देना है।  चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में उनके मॉडल के लिए 10-10 हजार रुपये डाले जाएंगे।

विज्ञापन


चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के ई-एमआईए एस पोर्टल लॉगइन पर उपलब्ध कराई जाएगी। 15 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में अभी तक सोलन के 23 और सिरमौर के महज 10 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। योजना के नोडल अधिकारी शिव शर्मा ने कहा कि सत्र 2020- 21 के लिए आवदेन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी अक्तूबर माह तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 30 हजार बच्चे इस योजना के तहत आवेेदन कर सकते हैं। अभी तक 33 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है । जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना 2020 - 21 के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं और विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवदेन कर सकते हैं। उन्होंने अध्यापकों से भी विद्यार्थियों की सहायता करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें