शिमला जिले में ट्रैफिक प्लान तैयार है। भट्ठाकुफर फल मंडी आने-जाने के लिए शोघी-मैहली बाईपास से और पराला फल मंडी आने-जाने वाले ट्रक छैला-राजगढ़-सोलन मार्ग से होकर चलेंगे। यहां 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं। सेब से लदे ट्राले रात को ही चलेंगे। वाहनों को मंडियों में ट्रैफिक कंट्रोल रूम से जारी टोकन नंबर से प्रवेश मिलेगा। जिले में छह स्थानों पर बैरियर/कंट्रोल रूम स्थापित होंगे।
जिला कुल्लू में अर्ली वैरायटी सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। बंजार, कुल्लू और ऊझी घाटी में सीजन एक अगस्त से शुरू होगा। जिला मंडी के सराज, नाचन, सुंदरनगर, चौहारघाटी और करसोग में सेब की पैदावार होती है। इस साल मंडी जिले में सेब का उत्पादन कम है। शुरुआती दौर में करसोग का सेब मंडियों में 1600 से 1700 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है।