फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पर्यटक नगरी कुफरी में सैलानियों को प्रशासन ने पढ़ाया यातायात का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सैलानियों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के नेतृत्व में रविवार को कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें कुफरी पहुंचे सैलानियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। विंटर सीजन शुरू होते ही अब शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। सर्दियों में देश-दुनिया से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। ऐसे में यातायात नियमों के पालन को लेकर पर्यटकों को जागरूक करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने मौके पर पर्यटकों से भी बात की। उनसे यातायात नियमों के बारे में पूछा। अपील की कि वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाएं। वाहन निर्धारित गति पर ही चलाएं, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, नशे में वाहन न चलाएं। शिमला आने वाले सैलानियों को वाहनों के सन रूफ से बाहर न निकलने की भी सलाह दी। कहा कि अगर पर्यटक किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करते हैं तो वे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की चेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी की अगुवाई में मौके पर इंटरसेप्टर का भी सहयोग लिया गया। यह वाहन सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराधों से निपटने के लिए, एल्को सेंसर, ब्लैक ग्लास डिटेक्ट सिस्टम, फ्लैशर डिटेक्टर सिस्टम, जीपीएस और सीसीटीवी से लैस हैं ताकि पुलिस रात में भी गश्त कर सके और सबूत इकट्ठा कर सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें