सांई फाउंडेशन ने मेयर और पार्षदों की अगुवाई में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला की ढलानों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त बनाने को लेकर रविवार को न्यू शिमला में अभियान चलाया गया। मेयर सुरेंद्र चौहान ने इसका शुभारंभ किया। नगर निगम के पटियोग और न्यू शिमला वार्ड में सांई इटरनल फाउंडेशन के सीईओ इंजीनियर आरके वर्मा की अगुवाई में सबसे पहले प्लास्टिक हॉट स्पॉट की पहचान की गई। इसके बाद अभियान में शामिल 100 स्वयंसेवकों, 45 निवासियों और 35 सफाई कर्मचारियों को काम करने के लिए हरी जैकेट, उपकरण, दस्ताने और मास्क प्रदान किए गए। इसके बाद सूखे और गीले कचरे को इकट्ठा किया गया। करीब दो ट्रक कचरा इकट्ठा किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान, पटियोग वार्ड की पार्षद आशा शर्मा और न्यू शिमला वार्ड की पार्षद निशा ठाकुर ने लोगों को घर-घर जाकर जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा न फेंकने का आह्वान किया और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने की बात कही। उधर, महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी सांई इटरनल फाउंडेशन की पहल की सराहना की