विजेंद्र मेहरा सलाहकार नियुक्त किए
संजय रांटा उपप्रधान और डॉ. माला बनीं सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजधानी के ऑकलैंड हाउस ब्वॉयज स्कूल में कोरोनाकॉल के बाद पीटीए की पहली आम सभा में नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें अंशु पीटीए अध्यक्ष और विजेंद्र मेहरा सलाहकार नियुक्त किए गए।
राजकीय कन्या महाविद्यालय की सह आचार्य डॉ. रेवा गुप्ता और अरुणा शर्मा की देखरेख में पीटीए के गठन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। पीटीए की कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन चेयरमैन, संजय रांटा उपप्रधान, डॉ. माला कुठियाला सचिव, पल्लवी कुकरेजा सह सचिव और दीप्ति भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी में अश्मिता शुक्ला, निधिका चौहान, कमलेश कुमारी, विद्या नंदा, संजय रांटा, शीतल वर्मा, गुरप्रीत सिंह, दीप्ति भारद्वाज, पल्लवी कुकरेजा, डिंपल सूद, मीरा डोगरा, विजेंद्र मेहरा, रणधीर बिष्ट को बतौर सदस्य शामिल किया है। गीतांजली और पूजा कायथ को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया है। प्रधानाचार्य ए माइकल जॉन ने कहा कि पीटीए स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर स्कूल के विकास और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने में सहयोग करेगी।