राजधानी के भराड़ी स्थित चैप्सली स्कूल में आयोजित की गई छटी पद्म श्री नयना देवी इंटर स्कूल टैलेंट कांटेस्ट में हुए मुकाबलों में दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ओवरआल विजेता रहा। आकलैंड हाउस स्कूल दूसरे और सरस्वती पैराडाइज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
शुभारंभ ब्रिगेडियर टीजीएस कुमार ने किया। प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने मुख्यातिथि और प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों का स्वागत किया। इन प्रतियोगिताओं में आन द स्टेज स्टेज पर दिए गए कार्यक्रमों में मेजबान चैप्सली स्कूली ने पहला स्थान प्राप्त किया। दुर्गा पब्लिक स्कूल दूसरे और डीएवी न्यू टुटू ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
इसमें हर स्कूल की टीम में शामिल छात्र छात्राओं ने गीत संगीत और नाटक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण के इंग्लिश वर्ग में सेंटल्युक्स सोलन के सिद्धार्थ भल्ला ने पहला, डीएवी पब्लिक न्यू शिमला की वंशिका ने दूसरा और बीसीएस स्कूल शिमला के यशवर्धन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑकलैंड हाउस की मयंका चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
हिंदी भाषण के मुकाबले में मोनाल पब्लिक स्कूल के सेजल ठाकुर ने पहला, एमआरए डीएवी की मिताली कालिया ने दूसरा, डीएवी पब्लिक न्यू शिमला की शिवानी राठौर ने तीसरा स्थान और जेसीबी न्यू शिमला के ऋषभ शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया।
चित्रकला में दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन वेशे दोरजे ने पहला, डीएवी न्यू शिमला कुमार ने दूसरा, सरस्वी पैराडाइज के अमर कीर्ति सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग मुकाबलों में आकलैंड हाउस की श्रेया सूद प्रथम, कार्तिक सेंनसेट डीएवी न्यू शिमला ने दूसरा और चैप्सली स्कूल के हिमेंश ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
कुकिंग मुकाबलों में रविशा दत्ता और इप्शिता ने पहला, चारू मल्होत्रा और अनुरीधि कौशल ने दूसरा, डीपीएस की सृष्टि नेगी, प्रेमा ठाकुर ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।