आम आदमी पार्टी ने श्याम आजाद टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने आखिरी मौके पर सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया। इसकी नाराजगी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर जाहिर की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले ही शीत मरुस्थल लाहौल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद अब संगठन में कार्य कर रहे लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को उदयपुर में आम आदमी पार्टी से दावेदार श्याम आजाद को टिकट न मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के पोस्टर फाड़े। आम आदमी पार्टी ने श्याम आजाद टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने आखिरी मौके पर सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया। इसकी नाराजगी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर जाहिर की। लाहौल-स्पीति जिले में चुनावों से पूर्व ही आम आदमी पार्टी में गुटबाजी सामने आई है। पोस्टर फाड़े जाने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सत्ता के नशे में गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा नेता : आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि स्कूल में छात्र को प्रवेश न दिए जाने पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज प्रिंसिपल को अफगानिस्तान भेजने की धमकी दे रहे हैं। हंसराज का प्रिंसिपल को धमकी देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हंसराज ने पहले भी स्कूल के बच्चे को थप्पड़ मारा है। महिलाओं के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। यह बात जयराम ठाकुर तक नहीं पहुंची। उम्मीद है कि आज इस धमकी की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से विधायक हंसराज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में विधायक ने केंद्रीय मंत्री का भी नाम लिया है। वह एक स्कूल के प्रिंसिपल पर अपने भतीजे के एडमिशन को लेकर दबाव बना रहे हैं और जब प्रिंसिपल ने एडमिशन के लिए मना किया तो वह अफ गानिस्तान भेजने की धमकी दे रहे हैं।