चंबा के किसान आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मक्की बीज को खेतों में बिजाई करेंगे। विभाग की ओर से भेजी गई डिमांड के मुताबिक बीज जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों में पहुंच गया है। विभाग ने भी विक्रय केंद्रों में तैनात कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। बिना मास्क विक्रय केंद्र आने वाले किसान को बीज नहीं दिया जाएगा। विभाग की ओर से नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था को लागू किया गया है। केंद्रों में तैनात स्टाफ के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी करवा दी है।