फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में खलग ने आनंदपुर स्कूल को दी मात

Wed, 27 Aug 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में मंगलवार से शुरू हुई अंडर-19 ब्वॉयज खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में खलग स्कूल ने आनंदपुर की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन


घणाहट्टी स्कूल ने बायचड़ी, लालपानी स्कूल की टीम ने शोघी की टीम को पराजित किया। पहले दिन कबड्डी के खेल मुकाबलों में चनोग स्कूल की टीम ने शकराह, ढली ने कायना, चौड़ा मैदान ने भराड़ी, रामपुर क्योंथल ने आनंदपुर और घणाहट्टी की टीम ने भोंट स्कूल की टीम को पराजित किया।

बैडमिंटन के मुकाबलों में फागली ने छोटा शिमला, समरहिल ने रामपुर क्योंथल की टीम को मात दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप निदेशक उच्च शिक्षा शिमला श्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए 28 स्कूलों के 491 छात्र-छात्राओं को खेल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य शकुंतला पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

खंड प्रभारी अमरजीत सिंह कौर, निशम चौहान ने बताया कि इस दौरान खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन और वॉलीबाल के मुकाबले होंगे। 27 और 28 अगस्त को सांस्कृतिक मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


खेल प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन में सभी स्कूलों के शारीरिक शिक्षक सहयोग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें