फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: आनंद शर्मा बोले-‘फूट डालो और राज करो’ भाजपा की नीति

Sat, 05 Nov 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू

सार

पतलीकूहल में शनिवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता आजादी के आंदोलन से दूर रहे। अंग्रेजों के साथ खड़े थे। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल में शनिवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता आजादी के आंदोलन से दूर रहे। अंग्रेजों के साथ खड़े थे। देश आजाद होने के बाद भी भाजपा ने अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर अमल किया। भाजपा देश को धर्म, जाति तथा भाषा के आधार पर बांटने का काम करती आई है।

विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार के नेता बता रहे हैं कि देश में जो भी विकास हुआ, वह 2014 के बाद हुआ। जबकि, कांग्रेस के शासनकाल में ही एम्स, आईआईटी और इसरो जैसे बड़े संस्थान वजूद में आए। भाजपा ने हर साल दो करोड़ नए रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इसके उलट भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें