फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएन शर्मा मामले पर सुनवाई 24 जून तक टली

Mon, 15 Jun 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को सेवा विस्तार दिए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी तलबी आदेश पर दायर याचिका की सुनवाई आगामी 24 जून तक टल गई है। हाईकोर्ट ने अपने पिछले आदेशों के तहत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी किए गए तलबी आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


प्रार्थी प्रेमकुमार धूमल की और से दलील दी गई कि ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए चालान पर रूटीन में ही तलबी आदेश जारी कर दिए, जबकि अभियोजन पक्ष ने प्रार्थी के विरुद्ध कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया है।

इसके अलावा प्रार्थी की ओर से दलील दी गई है कि प्रार्थी के खिलाफ पूर्व राज्यपाल ने अभियोजन की मंजूरी के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं दिया था, इसलिए वर्तमान राज्यपाल ने जब अभियोजन मंजूरी से इंकार कर दिया तो निचली अदालत को इस मामले में संज्ञान लेने को कोई अधिकार नहीं रह जाता।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एएन शर्मा को सेवा विस्तार दिए जाने के मामले में गत आठ अप्रैल को निचली अदालत ने आदेश जारी कर धूमल को 30 मई को अदालत के समक्ष पेश होने के आदेश पारित किए थे। इस मामले में 28 जनवरी को पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह ने यह कह कर फाइल वापस कर दी थी कि ऐसे आरोपों में अभियोजन मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती।

21 मार्च को वर्तमान राज्यपाल ने इस मामले में अभियोजन मंजूरी देने से इनकार कर दिया। प्रार्थी ने दलील दी कि इसके बावजूद अभियोजन पक्ष ने इस मामले में धूमल के विरुद्ध चालान पेश किया और विशेष जज (वन) ने 30 मई के लिए तलबी आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें