फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 1212 भवन बनाने के लिए करोड़ों की राशि मंजूर

Thu, 28 Jan 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के शहरी गरीब परिवारों के लिए 1212 भवन बनाने के लिए राशि मंजूर कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन भवनों का निर्माण किया जाएगा। अगले 2 महीने से लोगों को यह राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रति परिवार के मुखिया को 1 लाख 85 हजार रुपये मिलेंगे। राशि जारी करने के साथ केंद्र सरकार ने परिवार की सालाना इनकम 3 लाख से ज्यादा न होने की शर्त भी रखी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत 9461 घरों का निर्माण हो चुका है। अब अन्य लोगों के भवन निर्माण के लिए यह राशि जारी की है। शहरी विकास के लिए यह पैसा मिल गया है। अब शहरी निकायों से प्रस्ताव मांगकर राशि जारी कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निकाय के अधिकारियों की निगरानी में इन भवनों का निर्माण होगा। व्यक्ति के पास भवन बनाने के लिए जमीन होना आवश्यक है। कहां घर बनाना चाहता है? उक्त जमीन के कागजात अधिकारी को देने होंगे। उसके बाद राशि जारी की जाएगी। यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि काम के हिसाब से किस्तों में जारी होती रहेगी। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने शहरी गरीब लोगों के भवन निर्माण के लिए पैसा जारी किया है। भवन बनाने के लिए लोगों को 1 लाख 85 हजार की राशि दी जाएगी।  - आरके गौतम, निदेशक शहरी विकास विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें