फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडयाली धाम का जिक्र सुनकर अमिताभ बच्चन को लग गई भूख, जानें पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2023 11:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जागृति शर्मा से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने मंडी की स्थानीय डिश के बारे में पूछा तो मंडयाली धाम का जिक्र हुआ। जागृति शर्मा ने मंडयाली धाम में मिलने वाली हर डिश के बारे में बताया।
विज्ञापन
केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ मंडी की जागृति शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी मंडयाली धामी का जिक्र सुनकर भूख लग गई। मौका था केबीसी के सेट का और हॉट सीट पर थीं मंडी की जागृति शर्मा। जागृति शर्मा से बातचीत करते हुए उन्होंने मंडी की स्थानीय डिश के बारे में पूछा तो मंडयाली धाम का जिक्र हुआ। जागृति शर्मा ने मंडयाली धाम में मिलने वाली हर डिश के बारे में बताया। इस पर अमिताभ ने कहा कि धाम का जिक्र सुनकर उन्हें भूख लग गई।

विज्ञापन


केबीसी में जागृति ने 3.20 लाख रुपये जीते। करीब एक दशक के प्रयास के बाद केबीसी की हॉट सीट पर बैठीं 29 वर्षीय जागृति इससे पहले वह 2021 और 2022 में भी काफी नजदीक तक पहुंच गईं थी, लेकिन आखिरी में चूक गई। 2012 से प्रयास जारी रखने के बाद हॉट सीट पर वह 2023 में पहुंचीं।

हॉट सीट पर बैठने के बाद जागृति ने अपने भाई भानु उदय को गले लगाया। इस पर अभिनेता अमिताभ बच्चन इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ा और केवल भारत में ही ऐसा ही देखने को मिला। एक प्रश्न के उत्तर की जानकारी न होने पर जागृ़ति ने लाइफ लाइन में दर्शकों की सहायता ली, लेकिन यह उनके काम नहीं आ पाई।
विज्ञापन


वह 6.40 लाख रुपये के प्रश्न पर खेल रहीं थी, लेकिन उन्हें 3.20 लाख रुपये से ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपना बिजनेस भी संभाल रही 29 वर्षीय जागृति का कहना है कि हॉट सीट पर बैठकर उन्हें अलग अनुभव हुआ। इसके लिए करीब दस साल से प्रयास कर रहीं थी।

उनके पिता का भी सपना पूरा हुआ है। जागृति शर्मा के पिता ज्योतिष आचार्य पंडित हेम राज शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह केबीसी में जाएं, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद कुछ न हो पाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें