फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को लेकर जा रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल, ऐसे टला हादसा

Sat, 13 Jul 2019 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार दुर्घटना के घायलों को पठानकोट लेकर जा रही 108 एंबुलेंस का बीच रास्ते में ब्रेक फेल हो गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबुझ से एंबुलेंस को कंट्रोल कर लिया और हादसा होने से टल गया। इसके बाद घायल को दूसरी एंबुलेंस में पठानकोट रेफर किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजपुला के पास शनिवार सुबह के समय कार गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार चंबा से अमृतसर की तरफ जा रहा था। कार में महिला, पुरुष और उनके दो बच्चे थे।

हादसे में मां और बेटी की मौके मौत हो गई। जबकि पिता और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


हालात में ज्यादा सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पठानकोट रेफर किया। दो एंबुलेंस में पिता और बेटे को डलहौजी से पठानकोट ले जाते समय दुंढियारा के पास अचानक एक एंबुलेंस की ब्रेक पाइप फट गई।

चालक ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को नियंत्रित कर उसे सड़क पर रोका। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट कर पठानकोट रेफर किया गया।  108 एंबुलेंस संचालक शैलेंद्र मेठानी ने बताया कि पुरानी एंबुलेंस को बदला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें