फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंब के निषाद का पैरालंपिक में 29 अगस्त को पहला मुकाबला

Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)

सार

रविवार को दोपहर बाद 3.58 बजे 22 साल के निषाद टी 43 श्रेणी की ऊंचीकूद के मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। उसके परिवार और गांव के लोगों की निगाह भी बेटे के प्रदर्शन पर टिकी है। 
विज्ञापन
अंब के निषाद परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देखो जी कल्ले (कल) दी है टेंशन। बेटे निषाद के टोक्यो पैरालंपिक में रविवार को ऊंची कूद के मुकाबले के बारे पूछे जाने पर उसकी माता पुष्पा देवी हल्के से मुस्कुरा कर यह बात कह देती हैं। घर में देखने को माहौल सामान्य है, लेकिन बेटे के बड़े मुकाबले को लेकर पूरा परिवार उत्सुक है। दुआओं का दौर भी चल रहा है। पिता रोज की तरह खेतों में काम करने के बाद घर आते हैं। एमकॉम कर रही बहन रमा देवी घर के कामकाज में व्यस्त है। पिता का कहना है कि देखो परमात्मा क्या करता है।

विज्ञापन


उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेटा पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विक्ट्री पोडियम पर ले जाएगा। रविवार को दोपहर बाद 3.58 बजे 22 साल के निषाद टी 43 श्रेणी की ऊंचीकूद के मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। उसके परिवार और गांव के लोगों की निगाह भी बेटे के प्रदर्शन पर टिकी है। निषाद वर्तमान में विश्व में तीसरी रैंकिंग पर हैं। निषाद के परिवार का मानना है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.07 मीटर के रिकार्ड को ध्वस्त कर पाने में भी कामयाब रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें