फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह कल, 228 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे सीएम

Fri, 12 Jun 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के पीटरहॉफ में 13 जून को आयोजित होने वाले अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल 228 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 13 जून को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 228 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन


इस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद भी इस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

टॉपर्स में 10वीं के 107 और 12वीं के 121 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिमला शहर के स्कूलों के 65 टॉपर्स और ओलंपियाड के 30 विजेता भी सम्मानित होंगे। अगर किसी मेधावी को समस्या आए तो मोबाइल नंबर 9736003270 और 7018168040 पर संपर्क करें। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला के अलावा पावर्ड बाई जेएमके इंटरनेशनल स्कूल बनूटी, नोबल पावर सॉल्यूशन अर्की, एलन चंडीगढ़, सीजीसी मोहाली, द  मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर और P3Y परमजी-पप्र-परमयोग भी सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें