फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 13 को, सीएम सुक्खू मेधावियों को करेंगे सम्मानित

Sat, 06 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शिमला में 13 जून को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 13 जून को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 228 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। अमर उजाला की ओर से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन टॉपर्स में 10वीं के 107 और 12वीं के 121 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिमला सिटी के स्कूलों के 80 टॉपर्स और ओलंपियाड के 30 विजेताओं को भी सम्मान मिलेगा। समारोह से जुड़ी जानकारी के लिए 8219835401 और 7018168040 नंबरों पर संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें