फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को राधे-राधे और मंत्री को जय श्रीराम से परेशानी : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, श्रीराम भारत की आस्था के प्रतीक
विज्ञापन

भाजपा संजौली मंडल ने पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा संजौली मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सदस्यों ने इस दौरान पौधे रोपे और इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राधे-राधे के उद्घोष से परेशानी थी और अब कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री को जय श्रीराम से दिक्कत आ रही है। इससे कांग्रेस का वास्तविक चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आस्था, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण से भी हमेशा आपत्ति रही है। पूरा देश भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पर गर्व कर रहा था, तब कांग्रेस के नेता इस विषय पर भी नकारात्मक राजनीति करते रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, संजीव देशटा, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, किमी सूद, संजय सूद, पीयूष नेगी, कुसुम सदरेट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें