फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर ही नहीं, विदेश में भी देखा गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Fri, 27 Jul 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की लाइव कवरेज सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गई। कार्यक्रम के लाइव होते ही लोगों के कमेंट्स और लाइक्स आना शुरू हो गए। करीब 50 हजार लोगों ने पूरे कार्यक्रम को अमर उजाला शिमला फेसबुक पेज पर लाइव देखा।

विज्ञापन


कॉमर्स टॉपर सैजल के लिए तो उनके रिश्तेदारों ने लाइव कार्यक्रम के दौरान ही बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी। वहीं, लोगों ने समृद्धि, परी, मोनू के लिए भी न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी से इस कार्यक्रम को लाइव देखा। हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लोगों ने भी कार्यक्रम को लाइव देखा।

विज्ञापन

सीएम के फेसबुक पेज पर अपलोड वीडियो को आठ हजार लोगों ने देखा

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन की वीडियो उनके फेसबुक पेज पर आठ हजार लोगों ने देखी। इस पर भी काफी लोगों ने कमेंट्स किए और अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।

संजय झा ने अपने फेसबुक पेज पर कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह पीटरहॉफ शिमला में निमिषा झा को प्राप्त पुरस्कारों के कुछ अक्षुण्ण पल’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें