अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2019
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल का नंबर-वन अखबार ‘अमर उजाला’ हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जा रहा है। इसके लिए छह जुलाई को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओें की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे।
छह जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले समारोह में प्रदेश भर के करीब 150 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल दिए जाएंगे। समारोह में हिमाचल सरकार के मंत्री, अधिकारी, शिक्षाविद और कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।