मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दुबई और मुंबई में हुए दोनों रोड शो बेहद सफल और फलदायी रहे। आशा है कि निवेश आकर्षित करने के 85,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने दुबई और मुंबई में अपने दौरे से वापस आकर शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई में निवेशकों ने वैलनेस सेंटर रिजॉर्ट्स, न्यूरोपैथी रिजार्ट्स, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और रियल एस्टेट क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई।
उन्होंने महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष आदि गोदरेज, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से भी मुलाकात की।
शिमला पहुंचने पर इन्होंने किया सीएम का स्वागत
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, अध्यक्ष हिमफेड गणेश दत्त, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा, भाजपा नेता शशि बाला, सचिव जीएडी डॉ. आरएन बत्ता और राज्य सरकार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया।