फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला-एटीएस ऑनर अवार्ड समारोह: नामी हस्तियों को मिला सम्मान

Sat, 12 Nov 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और एटीएस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी शिमला के मरीना होटल में शनिवार को एटीएस ऑनर अवार्ड समारोह करवाया गया। इसमें आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस समारोह के दौरान समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की मदद करने वाले शहरवासियों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को मुख्यातिथि विद्या स्टोक्स ने सम्मानित किया। सभी अपनी सेवाओं के लिए सम्मान पाकर काफी खुश दिखे।

इनमें मुख्य रूप से राजधानी के अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक, कर्मचारी और सहयोगी स्टाफ शामिल है जिन्हें सम्मानित किया गया। यूजीसी नैक से हाल ही में ए ग्रेड प्राप्त हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ कर्मियों के अलावा अग्निशमन विभाग में सेवाएं देते हुए आग और आपदा जैसी घटना के समय जोखिम लेकर लोगों की जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करने वाले जवानों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम शिमला के कर्मी, समाज सेवी, रंगकर्मी, कारोबार के साथ समाज सेवा में सक्रियता से योगदान देने वाले कारोबारी और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल और कार्य करने वाले शिक्षक भी इस समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा समारोह में बागवानी की उन्नत तकनीकों और किस्मों को अपनाकर नई राह दिखाने वाले बागवान भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


समारोह के दौरान इन लोगों ने अपने अनुभवों को भी एक दूसरे के साथ साझा किया और इस सम्मान के लिए अमर उजाला मंच का धन्यवाद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें