फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा एक सैनिक की तरह लड़े नशे के खिलाफ लड़ाई: डीसी

Wed, 26 Jun 2019 06:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अमित कश्यप  ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। सैनिक देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं इसी तरह युवा भी एक सैनिक की तरह अपने विवेक का इस्तेमाल कर नशे के खिलाफ लड़ें। नशे का इस्तेमाल कर कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी जाती, चाहे वह देश के लिए हो या विद्यार्थियों के कैरियर की। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत सहयोग किया।

विज्ञापन


फागली स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। डीसी ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य तय करेंगे और बढ़ते नशे से देश की आने वाले पीढ़ी को बचाएंगे। युवा जिंदगी की गाड़ी को नशे के हवाले न करें, अपनी आजादी का सही इस्तेमाल कर नशे की गिरफ्त में आने से बचें।विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज और अपने आसपास के क्षेत्र में नशे को बढ़ने से रोकें और अपने परिजनों को अपना रोल मॉडल समझें। डीसी अमित कश्यप के साथ बच्चोें ने नशे का सेवन न करने का प्रण लिया।

नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया और शपथ पत्र भरे। इस अवसर पर येस संस्था ने नुक्कड़ नाटक पेशकर नशे के दुष्प्रभावों बारे बताया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी हाकम सिंह चौहान, जिला युवा समन्वय प्रभात कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी संतोष शर्मा, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि मीनाली मेहता और दीपा राठौर, सूरज धींटा, विनोद शर्मा, शिक्षा निदेशालय के राकेश समरेट, येस स्वयं सेवी संस्था के रजत, न्यू लाइफ  फाउंडेशन संस्था के गौरव शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

नशा किसी समस्या का समाधान नहीं : एडीएम 

- फोटो : अमर उजाला
 एडीएम प्रभा राजीव ने कहा कि बच्चे देश की उम्मीदें हैं। दोस्तों के बहकावे में आकर नशे का सेवन भूल से भी न करें। नशा किसी भी मानसिक, शारीरिक और अन्य समस्या का समाधान नहीं है। नशा जिंदगी को खत्म कर देता है।

ड्रग का सेवन कर लोग अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए उन्हें नशे की बीमारी से दूर रखें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलों में अधिक रुचि रखने का आग्रह किया।

मिलकर करना होगा काम : एएसपी 
एएसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि नशे की समस्या तभी खत्म होगी जब बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, संस्थाएं और आम-जनता मिलकर काम करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, कानून और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी नशे का कारोबार हो रहा है तो बच्चे इसकी सूचना पुलिस को दें।

 
विज्ञापन

भाषण में अरमान और पेंटिंग  स्पर्धा में हेमपुष्प रहे अव्वल 

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर बचत भवन में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें भाषण स्पर्धा में सेंट एडवर्ड स्कूल के अरमान महाजन प्रथम, फागली स्कूल की आयशा द्वितीय, छोटा शिमला स्कूल के कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में दयानंद स्कूल की हेमपुष्प चौहान प्रथम, सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रद्युम्न शर्मा द्वितीय और लालपानी स्कूल के पुनीत तृतीय स्थान पर रहे।

कनिष्ठ वर्ग में ताराहाल स्कूल की रिया वर्मा ने प्रथम, सेंट एडवर्ड स्कूल के उत्कर्ष झांटा ने दूसरा और डीएवी पब्लिक स्कूल की कानव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीसी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें