फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपनत्व अभियान: कोरोना संक्रमित पति की मौत के बाद गर्भवती पूजा पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 01 Jun 2021 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़ (बिलासपुर)

सार

विपिन की मौत के बाद पूजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पारिवारिक परिस्थितियों और गर्भावस्था के चलते अपने मायके बकरोआ में रह रही हैं। 
विज्ञापन
पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बकरोआ पंचायत के बल्लू वाणी निवासी पूजा के पति की चार मई को कोरोना से मौत हो गई। विपिन कुमार (31) की मौत के बाद सात माह की गर्भवती पूजा (24) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विपिन गरीब परिवार से संबंध रखते थे। निजी बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करते थे। विपिन के पिता निक्कू राम (60) दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। माता हरदेई गृहिणी हैं।

विज्ञापन


वृद्धावस्था और बीमारी के चलते उनके लिए परिवार का भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है, क्योंकि परिवार का खर्च विपिन के सहारे ही चल रहा था। विपिन की मौत के बाद पूजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पारिवारिक परिस्थितियों और गर्भावस्था के चलते अपने मायके बकरोआ में रह रही हैं। पूजा के पिता रमेश कुमार भी निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। वह भगेड़ चौक पर एक सब्जी की रेहड़ी लगाकर घर का खर्च चलाते हैं। बकरोआ पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पूजा के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें