फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएगा ऑक्सीमीटर

Tue, 01 Jun 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने कोरोना से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हिमाचल में यह अभियान दो जून से शुरू होगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सरोकारों से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में भी सेवाभाव के साथ सक्रिय है। फाउंडेशन ने महामारी से ग्रसित जरूरतमंद लोगों तक मदद का हाथ बढ़ाते हुए ऑक्सीमीटर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जनसेवा का यह अभियान अब देवभूमि हिमाचल में भी कल से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों से अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिले भी अभियान से जुड़ जाएंगे। सामाजिक भागीदारी के तहत फाउंडेशन के इस अभियान के सारथी आपके क्षेत्र में सक्रिय स्वयं सेवी संस्थाएं, समाजसेवी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि बनेंगे। यानी, स्वयंसेवी संगठन और जनप्रतिनिधि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर का वितरण करेंगे।

जनसेवा अभियान में आप भी बनें सहभागी
- अमर उजाला फाउंडेशन के बैंक खाते में सहयोग राशि भेजकर आप भी इस जनसेवा अभियान में सहभागी बन सकते हैं। सहयोग राशि देकर foundation@amarujala.com पर विवरण भी उपलब्ध कराएं। कोष में दी गई धनराशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत करमुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि  
- खाता नाम : AMAR UJALA FOUNDATION 
- खाता संख्या: 
26290100008860
- बैंक : 
बैंक ऑफ बड़ोदा, सेक्टर 29, नोएडा- 201301   
- आईएफएससी कोड : BARB0NOIDAX
    (पांचवां अंक जीरो है)
- पैन नंबर : AACAA4051C

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें