फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alliance Air: एलायंस एयर ने घरेलू उड़ानों का किराया किया आधा, जानें शिमला से धर्मशाला का किराया

Mon, 19 Aug 2024 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

विमानन कंपनी एलायंस एयर ने हिमाचल में हवाई किराये को 50 फीसदी कम कर दिया है। जुलाई में कुछ दिन उड़ानें बंद करने के बाद अगस्त में उड़ानों को दोबारा शुरू किया गया है। अब दोबारा शुरू हुई इन उड़ानों पर विमानन कंपनी ने अपने यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए हवाई किराये के दामों में 50 फीसदी तक कटौती कर दी है।
विज्ञापन
एलायंस एयर का विमान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन में विमानन कंपनी एलायंस एयर ने हिमाचल में हवाई किराये को 50 फीसदी कम कर दिया है। विमानन कंपनी अब 65 मिनट में शिमला से धर्मशाला यात्रियों को पहुंचा रही है। इसकी एवज में 1,714 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं, धर्मशाला से शिमला हवाई रूट का किराया 2,234 रुपये तक वसूला जा रहा है, जोकि पहले की अपेक्षा 50 फीसदी कम है।

विज्ञापन


हिमाचल में धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं दे रही है। जुलाई में कुछ दिन उड़ानें बंद करने के बाद अगस्त में उड़ानों को दोबारा शुरू किया गया है। अब दोबारा शुरू हुई इन उड़ानों पर विमानन कंपनी ने अपने यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए हवाई किराये के दामों में 50 फीसदी तक कटौती कर दी है। विमानन कंपनी एलायंस एयर की वेबसाइट के अनुसार शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह आठ बजे जहाज उड़ान भरता है, जोकि 9.05 बजे धर्मशाला में लैंड हो रहा है।
 

विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों से मात्र 1714 रुपये किराये के रूप में वसूले जा रहे हैं। इससे पहले इसी रूट पर हवाई किराया 3604 रुपये था। वहीं दूसरी ओर धर्मशाला-शिमला हवाई रूट पर पहले जहां 4124 रुपये वसूले जाते थे, वहीं अब इस रूट पर 2234 रुपये में सफर करवाया जा रहा है। माना जा रहा है कि विमानन कंपनी ने किराये में यह भारी छूट मानसून सीजन को लेकर दी जा रही है। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि विमानन कंपनी एलायंस एयर की यह विमान सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट पर उड़ान भरेगी।

बारिश के बीच सस्ती उड़ानों से मिली राहत
प्रदेश में बारिश का मौसम जोरों पर है। हर दिन किसी न किसी सड़क पर भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते उसमें यातायात भी बाधित हो रहा है। इसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विमानन कंपनी की ओर से किराये में दी गई रियायत उनके लिए एक वरदान साबित हो रही है। यात्री सस्ती दरों पर घंटों का सफर मिनटों में कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें