फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! KCCB की बैठक में डायरेक्टर को जड़ दिया थप्पड़, मचा हड़कंप

Thu, 31 Aug 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक केशव कोरला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय में निदेशक मंडल की बैठक के बाद कथित थप्पड़ कांड के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


बैंक में भर्ती, एनपीए, कर्ज की बंदरबांट सहित अन्य मुद्दों पर बैंक को अदालत में घसीट चुके निदेशक केशव कोरला ने निदेशक मंडल के सदस्य जसवंत सिंह राणा पर बहसबाजी के बाद हाथापाई करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

कोरला ने आरोप लगाया कि बैठक खत्म होने के बाद जसवंत राणा ने कुछ साल पहले कर्ज बांटने के मामले में उनके द्वारा कोर्ट में दायर मामले को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी और कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, धर्मशाला सदर थाना के एसएचओ सुनील राणा ने कहा कि केसीसी बैंक के निदेशक केशव कोरला की शिकायत आई है। शिकायत की पूरी जांच-पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर रहे कोरला: सिपहिया

कांगड़ा बैंक के निदेशक जसवंत सिंह राणा ने केशव कोरला के थप्पड़ मारने के आरोपों को झूठा करार देकर कहा कि कोरला मनगढंत कहानी गढ़ रहे हैं।

बैठक के बाद बहसबाजी जरूर हुई थी, लेकिन हाथापाई की बात गलत है। वह कोरला के खिलाफ जल्द मानहानि का मामला कोर्ट में दर्ज करवाएंगे। 

केसीसीबी के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि केशव कोरला चुनावों से पहले राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर रहे हैैं। कोरला द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

बीओडी बैठक के बाद बहसबाजी हुई थी। कहा कि कोरला का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और वह मनगढ़ंत आरोप लगाकर चर्चा बटोरना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें