फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज: बीएसएफ को पहला, आईटीबीपी ने हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 06 Oct 2021 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)

सार

द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को मिक्सड मैराथन का मुकाबला होगा। इसके लिए 16 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। 
विज्ञापन
नादौन में रिवर राफ्टिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नादौन में चल रही ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज के तीसरे दिन बुधवार को महिलाओं ने दमखम दिखाया। हाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली स्थानीय युवतियों ने मुकाबले में वायु सेना की नामी टीम को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह महिलाओं की इस मैराथन स्पर्धा में देश भर की 10 टीमों ने भाग लिया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि बीएसएफ की टीम ने 57 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटीबीपी की टीम-ए ने दूसरा, आईटीबीपी की टीम-बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

हैदराबाद की टीम चौथे, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की टीम-ए पांचवें और स्थानीय युवतियों की टीम छठे स्थान पर रही। धीमान ने बताया कि स्थानीय युवतियों की टीम और अल्टीमेट एडवेंचर कैंप की टीम ने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इन युवतियों को पर्यटन विभाग ने हाल ही में प्रशिक्षण प्रदान किया है। उधर, द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को मिक्सड मैराथन का मुकाबला होगा। इसके लिए 16 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें