फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रोफेशनल्स कांग्रेस राजनीति में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक 50 पेशेवरों को देगी प्रशिक्षण

Fri, 16 May 2025 03:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सीएम से की भेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की और इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मध्यावधि कॅरियर में राजनीति में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक शीर्ष 50 पेशेवरों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि ऐसी पहल से युवाओं में देश के प्रति कर्मठता एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जीआरएसएस) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए बजट आवंटन को आधा किया गया है, जिस कारण उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी तथा उनकी समस्या के समाधान के लिए रिवॉल्विंग फंड की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा इनके समाधान के लिए उचित कदम उठा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें