निधि डोगरा ने दी योग नृत्य की प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से शिमला के कालीबाड़ी हाल में आखिल भारतीय डांस और ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की छात्रा निधि डोगरा ने विभिन्न योगासनों को प्रस्तुत किया। इस दौरान सभागार में मौजूद निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य लोग छात्रा की ओर से प्रस्तुत योग की विभिन्न मुद्राओं को देख दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर को हुए। बता दें ऐसोसिएशन की ओर से हर वर्ष शिमला के कालीबाड़ी हाल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनेता रोहिताश गौड़ भी शिमला पहुंचे हैं।
निधि डोगरा के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड
निधि डोगरा का वर्ल्ड बुक ऑफ योगा रिकॉड्स में भी नाम दर्ज है। इसमें निधि डोगरा ने 1 मिनट में हैंड स्टैंड में 35 विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया था। निधि के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड हैं। वह हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के चौरी खियूदं की रहने वाली हैं। 2012 में निधि डोगरा को योग वर्ल्ड बुक के सीईओ राकेश भारद्वाज ने योग का प्रचार प्रसार करने के लिए हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था।