फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल

Sun, 27 Jun 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सरकार ने फैसला लिया है कि हर दूसरे सप्ताह सैंपल जांच को भेज जाएंगे।  हिमाचल से अब तक दिल्ली के लिए 600 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के अन्य वैरियंट की अपेक्षा डेल्टा ज्यादा खतरनाक है। सरकार ने डेल्टा प्लस को लेकर प्रदेश में अलर्ट किया है। इस वैरियंट से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने वैरियंट की जांच के लिए 17 नए सैंपल भेजे हैं। इसी सप्ताह सैंपलों की रिपोर्ट आना संभावित है। हर जिले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने फैसला लिया है कि हर दूसरे सप्ताह सैंपल जांच को भेज जाएंगे।  हिमाचल से अब तक दिल्ली के लिए 600 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 32 सैंपलों में यूके स्ट्रेन समेत 17 सैंपलों में डबल म्यूटेंट और 40 से ज्यादा सैंपलों में भारतीय वैरियंट मिल चुका है।

स्वास्थ्य विभाग भी लगातार यही कर रहा है कि जो लोग दोबारा कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं, उनके सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रदेश में अभी डेल्टा प्लस वैरियंट का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 200 सैंपल लंबित हैं। इसी सप्ताह रिपोर्ट आना संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें