फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Services Himachal: धर्मशाला, कुल्लू के लिए शिमला से पहली बार शुरू होंगी उड़ानें

Wed, 24 Aug 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 धर्मशाला और कुल्लू के लिए शिमला से पहली बार उड़ानें शुरू होंगी। अब तक  प्रदेश के अंदर केवल हेली टैक्सी सुविधा ही थी। ये हवाई सेवाएं 6 सितंबर से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और कुल्लू के लिए शिमला से पहली बार उड़ानें शुरू होंगी। अब तक  प्रदेश के अंदर केवल हेली टैक्सी सुविधा ही थी। ये हवाई सेवाएं 6 सितंबर से शुरू होंगी। करीब 100 करोड़ रुपये व्यय कर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के बाद यह फैसला लिया है। शिमला से दिल्ली के लिए भी ढाई साल बाद हवाई जहाज उडे़ंगे। दिल्ली-शिमला के लिए हवाई सेवाएं पूरा सप्ताह रहेंगी, जबकि शिमला-कुल्लू के लिए हफ्ते में चार और धर्मशाला के लिए तीन बार होंगी। मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय से एलायंस एयर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक समीक्षा बैठक में यह फैसला हुआ है। दिल्ली-शिमला के बीच 2,500 रुपये में 50 फीसदी सीटें बुक होंगी। शेष का किराया अभी तय नहीं हुआ है। यह करीब 4500 रुपये होने की संभावना है। हवाई जहाज में अपने साथ यात्री 15 किलो तक सामान ले जा सकेंगे। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए किराया जल्द तय होगा। शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सरकार 50 फीसदी सीटों का खर्च उठाएगी।

विज्ञापन


इनमें अधिकारी भी सरकारी कामकाज के चलते सैर कर सकेंगे। सरकार का तर्क है कि इससे बैठकों के लिए गाड़ियों से जाने वाला खर्च कम होगा। बैठक में एलायंस एयर के सीईओ विनीत सूद ने फ्लाइट आपरेशन शुरू करने की जानकारी दी। इसमें कई निर्णय लिए गए। सूद ने जानकारी दी कि एलायंस एयर ने एक ब्रांड न्यू फि क्स्ड विंग एयरक्राफ्ट एटीआर-42 (600) खरीदा है। इसे करीब ढाई साल बाद दिल्ली और शिमला के बीच हवाई सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी उड़ानें होंगी। शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू रूट पर कम सवारियां होने की स्थिति में सरकार 50 प्रतिशत सीटों का किराया चुकाएगी। हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग और एलायंस एयर के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें