एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप।
- फोटो : संवाद
जॉर्डन के अमान में चल रहे एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप में भारतीय टीम ने लगातार पांचवां मैच जीत लिया है। इस मैच में भी भारतीय टीम शामिल में हिमाचल की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इराक को 35-23 के अंतर से हराया। मैच में हिमाचल की निधि शर्मा ने तीन, दीपा ने दो, शालिनी ठाकुर ने चार, कप्तान शैलजा शर्मा ने तीन, भावना ने दो, प्रियंका ने एक और मिताली शर्मा ने पांच गोल किए। भारत का अंतिम मैच मेजबान जॉर्डन के साथ होगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहिए।
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के चीफ कोच सचिन चौधरी ने बताया कि भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय महिला टीम की पांचवीं जीत पर हैंडबॉल एसोसिएशन में खुशी है। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगनमोहन राव, महासचिव तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह और टीम के हेड डेलीगेट डॉ. आनंदेश्वर पांडे, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने टीम की जीत पर बधाई देते हुए पूरी उम्मीद जताई है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतेगी।