फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AHF Women's President Cup: हिमाचल की बेटियों के दम पर भारत ने जड़ा जीत का पंजा

Tue, 14 Feb 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप में भारतीय टीम ने लगातार पांचवां मैच जीत लिया है। इस मैच में भी भारतीय टीम शामिल में हिमाचल की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्डन के अमान में चल रहे एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप में भारतीय टीम ने लगातार पांचवां मैच जीत लिया है। इस मैच में भी भारतीय टीम शामिल में हिमाचल की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इराक को 35-23 के अंतर से हराया। मैच में हिमाचल की निधि शर्मा ने तीन, दीपा ने दो, शालिनी ठाकुर ने चार, कप्तान शैलजा शर्मा ने तीन, भावना ने दो, प्रियंका ने एक और मिताली शर्मा ने पांच गोल किए। भारत का अंतिम मैच मेजबान जॉर्डन के साथ होगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहिए।

विज्ञापन


भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के चीफ कोच सचिन चौधरी ने बताया कि भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय महिला टीम की पांचवीं जीत पर  हैंडबॉल एसोसिएशन में खुशी है। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगनमोहन राव, महासचिव तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह और टीम के हेड डेलीगेट डॉ. आनंदेश्वर पांडे, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने टीम की जीत पर बधाई देते हुए पूरी उम्मीद जताई है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें