फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palampur University Convocation: 638 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, नौ को गोल्ड मेडल

Thu, 30 Apr 2026 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।

सार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 638 उपाधियां बांटी गईं। समारोह में मुख्यातिथि की ओर से नौ छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक दिए गए।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 638 उपाधियां बांटी गईं। इसमें 504 एमएससी और 134 पीएचडी की उपाधियां शामिल हैं। 257 विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से समारोह में उपस्थित रहे, जिनमें 193 एमएससी और 64 पीएचडी शोधार्थी शामिल थे। समारोह में मुख्यातिथि की ओर से नौ छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक दिए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वह किन्हीं कारणों से पालमपुर नहीं आ सकीं। उनके भेजे संदेश को कुलपति डॉ. एके पांडा ने पढ़कर सुनाया। इसमें उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


समारोह में कृषि सचिव सी पालरासु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एके पांडा, कुलसचिव डॉ. मधु चौधरी और अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन डॉ. जीडी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पद्मश्री डॉ. पीएल गौतम और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एसके शर्मा, डॉ. केके कटोच, डॉ. एके सारियाल और डॉ. डीके वत्स भी उपस्थित रहे। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल और केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलसचिव डॉ. एनके सांख्यान भी समारोह में मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल, सीनेट के सदस्य और विभागाध्यक्षों ने कुलसचिव के नेतृत्व में शैक्षणिक शोभायात्रा में भाग लिया।

इन छात्रों को मिले स्वर्ण पदक
समारोह में डॉक्टरेट के स्वर्ण पदक विजेताओं में प्रवेश कुमार (2015-18), गौरव (2016-19), शिल्पा (2018-21) और नवनीत कौर (2019-22) शामिल रहे। वहीं स्नातकोत्तर स्तर के स्वर्ण पदक विजेताओं में अंजली ठाकुर (2017-19), राहुल शर्मा (2018-20), शिवानी भदवाल (2019-21), नेहा राणा (2020-22) और आशीष शर्मा (2021-23) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें