फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती : लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को जारी किए एडमिट कार्ड, वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 04 Mar 2026 05:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

अग्निवीर भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(फाइल) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार पंजीकृत ई-मेल या भारतीय सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथि के अनुसार थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में उपस्थित हों। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य है। यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें