फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Mahadev Yatra: यूट्यूब पर वीडियो देख श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इन देशों से पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 24 Jul 2024 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।

सार

श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के थवनस देवाटिस्फा और जर्मनी के अम्सिट ज्योलप्पे ने बताया कि उन्होंने श्रीखंड महादेव यात्रा के बारे में यूट्यूब पर वीडियो देखा और वीडियो में यहां की खूबसूरती देखकर यात्रा करने का मन किया।
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव के दर्शनों को पहुंचे विदेशी पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। बुधवार को श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के थवनस देवाटिस्फा और जर्मनी के अम्सिट ज्योलप्पे रवाना हुए। दोनों विदेशी यात्रियों ने कहा कि उन्होंने श्रीखंड महादेव यात्रा के बारे में यूट्यूब पर वीडियो देखा और वीडियो में यहां की खूबसूरती देखकर यात्रा करने का मन किया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया से ली और ट्रस्ट के ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर यात्रा के लिए निकले हैं। वहीं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने भी श्रीखंड महादेव के दर्शन किए और यात्रा का जायजा लिया।

विज्ञापन


आधिकारिक रूप से 14 से 27 जुलाई तक हो रही श्रीखंड महादेव यात्रा के 11वें दिन बुधवार को श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट और प्रशासन की टीम की ओर से 500 से अधिक यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा में अब तक कुल 7,656 यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। इसमें 7,344 पुरुष और 312 महिला यात्री शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार विदेशी पर्यटक ऑस्ट्रेलिया के थवनस देवाटिस्फा और जर्मनी के अम्सिट ज्योलप्पे श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें