फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चुनाव के बाद हमीरपुर के एसपी का तबादला, आईपीएस अधिकारी भगत सिंह को सौंपी कमान

Sat, 08 Jun 2024 04:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर

सार

मुख्यमंत्री के गृह जिले में देर रात हुए इस तबादले से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि आईपीएस पदम सिंह ने 31 जनवरी 2024 को ही हमीरपुर में बतौर एसपी कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के गृह जिले में पांच माह बाद ही एसपी का तबादला कर दिया गया है। अब आईपीएस अधिकारी भगत सिंह को जिला हमीरपुर की कमान दी गई है। आईपीएस अधिकारी बैच 2015 भगत सिंह थर्ड आईआरबीएन पनोह में बतौर एसपी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं और विजिलेंस मंडी में भी सेवाएं दे रहे हैं। अब  जिला हमीरपुर में कानून व्यवस्था को देखेंगे। वहीं, पदम चंद को थर्ड आईआरबीएन पनोह का कमांडेंटेंट बनाया गया है।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री के गृह जिले में देर रात हुए इस तबादले से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि आईपीएस पदम सिंह ने 31 जनवरी 2024 को ही हमीरपुर में बतौर एसपी कार्यभार संभाला था। ऐसे में पांच महीने बाद चुनाव नतीजों के बाद एकदम से एसपी का तबादला कर दिया गया। हालांकि, नवनियुक्त एसपी भगत सिंह ने शनिवार को अवकाश होने के चलते कार्यभार नहीं संभाला है। सिंह ने सोमवार को जिला हमीरपुर में कार्यभार संभालेंगे। आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने व लोगों की सेवा में हर समय पुलिस की उपलब्धता की रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें