फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजे के बाद हिमाचल में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी शुरू, सीएस ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Wed, 03 Nov 2021 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तिथि और स्थान तय नहीं हो पाए, लेकिन सभी विभागों को तैयारियां करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने उद्योग, पर्यटन, राजस्व और अन्य तमाम विभागों के अधिकारियों से लंबी चर्चा की। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन चुनाव आचार संहिता हटते ही उद्योग की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश के बाद मुख्य सचिव ने उद्योग, पर्यटन, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। अब दिसंबर या जनवरी में 15 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। पहले यह नवंबर में प्रस्तावित थी। यहां कई उद्योगों को धरातल पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तिथि और स्थान तय नहीं हो पाए, लेकिन सभी विभागों को तैयारियां करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने उद्योग, पर्यटन, राजस्व और अन्य तमाम विभागों के अधिकारियों से लंबी चर्चा की। पर्यटन, राजस्व आदि विभागों के कई अधिकारियों को उद्योगों को जमीन पर उतारने पर गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने कुछ विभागों के कामकाज मेें सुस्ती पर भी चिंता जताई और उन्हें गंभीर होने के निर्देश दिए। 

दिसंबर 2019 में हो चुकी 13 हजार करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी  
इससे पूर्व एक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कोविड संक्रमण फैलने से पहले दिसंबर 2019 में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हो चुकी है। इसमें 13 हजार करोड़ के उद्योगों को धरातल पर उतारने का दावा किया जा चुका है। इससे पूर्व धर्मशाला में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट हुई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी आए थे। जयराम सरकार ने विदेश जाकर और देश भर में करीब एक लाख करोड़ के निवेश के लिए कई उद्योगपतियों के साथ पहले ही एमओयू साइन कर दिए हैं। 
विज्ञापन


ग्राउंड ब्रेकिंग में मोदी और शाह को बुलाने का प्रयास 
जयराम सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाने का प्रयास करेगी, जिससे इस सेरेमनी को अगले साल के उपचुनाव को लक्षित कर उपयोगी बनाया जा सके और इसका राजनीतिक लाभ भी लिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें