मानवाधिकार आयोग ने हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा है। डीजीपी को निर्देश दिए जाते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में हलफनामे के साथ एक विस्तृत जवाब दें।
हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनकी सुरक्षा के बारे में किए प्रबंधों पर अनुपालना रिपोर्ट देने को भी कहा है। इस संबंध में एक हलफनामा देने को कहा है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा ने जारी किए हैं। अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमका भरा पत्र लिखा है। पन्नू ने खालिस्तान के झंडे को 29 अप्रैल को शिमला में फहराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि संबंधित तथ्य मानवाधिकार अधिनियम 1993 की प्रथमदृष्टया अवमानना है। इस बारे में एक शिकायत जांच के लिए दाखिल हुई है। आयोग हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा है। । डीजीपी को निर्देश दिए जाते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में हलफनामे के साथ एक विस्तृत जवाब दें। इस बारे में डीजीपी को पंजीकृत पत्र से उत्तर भी देने को कहा गया है।