सोयाबीन और सरसों तेल के बाद अब सेहत सुधारने वाला एप्पल साइडर विनेगर का सैंपल भी असुरक्षित निकला है। एप्पल साइडर विनेगर भी सोलन की नामी कंपनी तैयार कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसी के साथ ब्लैक ग्रेप्स जैम और कीवी ड्रिंक का सैंपल भी मिस ब्रांडेड आया है। विभाग की ओर से बीते दिनों इन खाद्य पदार्थों के सैंपल बीबीएन और कुनिहार क्षेत्र से भरे थे।
विनेगर का सैंपल असुरक्षित आया है। विभाग की ओर से नोटिस भेज दिया है। इसी के साथ 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आगामी दिनों में आ जाएगी। -अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।