फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के बाद अब कुल्लू में ले सकेंगे स्नो इग्लू का लुत्फ

Fri, 25 Dec 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
इग्लू(बर्फ का घर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सैलानी अब इग्लू(बर्फ का घर) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी मजा ले सकेंगे। जिला मुख्यालय के साथ लगते ट्रैकिंग स्थल चंद्रखणी के साथ लगते सोइलांग पधर में दो इग्लू को निर्माण किया गया है। शुक्रवार को इन इग्लू को शुभारंभ लेखक गणेश गनी ने किया। वाइल्ड लैंड एडवेंचर कैंप की ओर से तैयार घाटी के पहले इग्लू से खराहल घाटी को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


अब बाहरी पर्यटकों के लिए मनाली की भांति यहां पर भी विंटर सीजन में मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्रिसमस के मौके पर शुरू हुए इग्लू को खराहल घाटी के युवा गोविंद राम और उनके सहयोगियों ने तैयार किया। गणेश गनी ने कहा कि इस पहल से घाटी में पर्यटन के द्वार खुलेंगे और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। इग्लू में एक रात के ठहराव के लिए आठ हजार रुपये तय किए गए हैं। इसमें डिनर और सुबह का नाश्ता भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें