फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गोबिंद सागर झील और लुहणू मैदान में नभ जल की गतिविधियां जारी

Mon, 02 Oct 2023 03:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हवा में करतब करते हुए पायलट गोबिंद सागर झील के किनारे लैंड कर रहे हैं। तीसरे बैच में भी देश के विभिन्न राज्यों से 25 प्रशिक्षु पायलट इस एडवांस कोर्स में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोबिंद सागर झील और लुहणू मैदान में नभ और जल गतिविधियां लगातार जारी हैं। पैराग्लाइडिंग एंडवास (एसआईवी) कोर्स में भाग ले रहे तीसरे बैच के प्रशिक्षु पायलटों ने सोमवार को झील के ऊपर हवा में आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण लिया। वहीं वाटर स्पोटर्स सेंटर की ओर से झील में खिलाड़ियों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


हवा में करतब करते हुए पायलटों ने गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। तीसरे बैच में भी देश के विभिन्न राज्यों से 25 प्रशिक्षु पायलट इस एडवांस कोर्स में भाग ले रहे हैं। इससे पहले दो बैचों में 50 प्रशिक्षु एसआईवी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

तीसरे बैच के प्रशिक्षुओं ने हवा में तेज गति के साथ दाएं बाएं घूमना, गति को नियंत्रित करना और उसके बाद आराम से लैंडिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। बंदला धार से उड़ान के बाद वॉकी टॉकी के माध्यम से प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं को दिशा निर्देश देता रहता है। पुणे के एक्रो पायलट अभि मलिक इन पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें