फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल के जाने पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, सरकार के लिए होगी ये बड़ी चुनौती

Thu, 22 Aug 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्य सचिव पद के साथ ही अब प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी होना तय है। माना जा रहा है कि अग्रवाल विधानसभा सत्र के खत्म होते ही सितंबर में दिल्ली में अपनी नियुक्ति दे सकते हैं। ऐसे में अगर बाल्दी मुख्य सचिव बनते हैं तो मुख्यमंत्री को अपने लिए नए प्रमुख सचिव की तलाश करनी होगी। इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार वर्तमान में अतिरिक्त प्रमुख सचिव संजय कुंडू ही माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


चूंकि कुंडू के कामकाज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खासे संतुष्ट हैं। ऐसे में उनका नाम इस पद के लिए सबसे आगे हैं। हालांकि अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक आरडी धीमान और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी जगदीश चंद्र शर्मा भी इस पद के लिए मुफीद साबित हो सकते हैं।

इन दोनों प्रमुख पदों पर नए चेहरों के आने का असर पूरे प्रशासनिक अमले पर पड़ेगा। चूंकि प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों की पहले से ही भारी कमी है। वहीं, एसीएस निशा सिंह, संजय गुप्ता से सरकार पहले ही ज्यादा काम नहीं ले रही जबकि अन्य मौजूदा अधिकारियों पर कई कई महकमों का भारी दबाव है। सरकार के सूत्रों की मानें तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात चल रहे अफसर प्रदेश लौटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कुछ अफसरों ने पहले ही अपनी नियुक्ति काल को बढ़ाने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि अभी भी कई अफसर जाने को तैयार हैं। जाहिर है नए अफसरों की कमी और पुराने अफसरों पर पहले से अतिरिक्त कार्यभार होने के चलते अब जयराम सरकार के लिए अफसरों को काम बांटना और उनसे काम लेना भारी चुनौती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें