नवरात्र पर एचआरटीसी हिमाचल की शक्तिपीठों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। किस डिपो से धार्मिक स्थानों के लिए कितनी बसें चलाई जानी हैं, सरकार ने आरएम से इसकी रिपोर्ट मांगी है। वर्तमान में परिवहन निगम के बेड़े में करीब 3100 बसें हैं। इनमें दर्जनों बसें सड़कों पर खड़ी हैं।
इन बसों को नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए चलाया जाना है। ये बसें चलाए जाने से जहां श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं परिवहन निगम की आय में भी इजाफा होगा। फिलहाल, निगम प्रबंधन ज्वालाजी, नयनादेवी, तारादेवी, चिंतपूर्णी आदि धार्मिक स्थलों के लिए अतिरिक्त बसें चलने पर विचार कर रहा है।
निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों की शक्तिपीठों के लिए भी बसें भेजी जानी हैं, जबकि कई बसें ऐसी हैं जो लोगों की डिमांड अनुसार चलाई जाएंगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को एडवांस बुुकिंग करानी होगी।
यह बुकिंग नवरात्र शुरू होने से दो-तीन दिन पहले शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। निगम प्रबंधन इन शक्तिपीठों से आधे घंटे बाद बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है।
इस नवरात्रि, महा अष्टमी पर अर्पित करें मां वैष्णो देवी को भेंट व प्रसाद, जीवन की सारी समस्याएं होंगी दूर
नवरात्र पर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिला मुख्यालय और डिपो से शक्तिपीठों के लिए बसें चलाई जानी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को इस फैसले पर विचार किया जा रहा है।
- गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री